दोस्तों आज की कहानी विश्वास पर आधारित है। एक बार की बात है। एक गाँव में एक मंदिर था। उस मंदिर का पुजारी सभी के साथ प्रेम से रहता था। अगर कोई जरूरतमंद इंसान उस पुजारी के पास आता था तो वह उसकी मदत जरूर करता था। इसी कारण से लोग उस पुजारी की बहुत ही इज्जत करते थे।
एक दिन एक चोर जेल से भाग गया। रात हो चली थी। रात बिताने के लिए वह जगह की तलाश करने लगा। उस चोर ने इस बारे में एक व्यक्ति से बात की।
उस व्यक्ति ने बताया – पास में ही एक मंदिर है और उस मंदिर का पुजारी तुम्हारी मदत जरूर करेगा।
वह चोर उस मंदिर में पहुँच गया और मंदिर में मौजूद पुजारी को सारी की सारी बात बताई। उस पुजारी ने उस चोर का मेहमान की तरह स्वागत किया ।
पुजारी बोला – तुम आज रात मेरे साथ यही पर रुक सकते हो। तुम अपने हाथ मुँह – धो लो मैं तुम्हारे लिए खाना लगा देता हूँ। इसके बाद मैं तुम्हारी सोने की व्यवस्था कर दूँगा।
उस पुजारी को अभी तक नहीं पता था कि वह चोर है। उस चोर ने खाना खाया और वह सो गया। उस पुजारी के घर में बहुत से सोने के बर्तन थे। उन्हें देखकर उस चोर के मन में चोरी करने का ख्याल आया।
वह चोर अपने मन को नहीं रोक पाया और रात को ही कुछ सोने के बर्तन लेकर भाग गया। उसी रात वह पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया। उससे पुच्छ्ताछ करने पर पता चला की ये सोने के बर्तन उसने पुजारी के पास से चुराए है।
पुलिस ने उस पुजारी को बुला लिया और उससे पूछा – क्या ये सोने के बर्तन तुम्हारे है। पुजारी ने कहा – हाँ मेरे ही है लेकिन तुमने इस आदमी को क्यों पकड़ रखा है।
यह सुनकर पुलिस बोली – यह एक चोर है। यह आपके बर्तन चुराकर भाग रहा था और हमने इसे पकड़ लिया। अब हम इसे सजा देंगे।
पुजारी बोला – नहीं – नहीं यह चोर नहीं है। यह मेरा मेहमान है और ये सोने के बर्तन इसने चुराए नहीं है।
मैंने ही इसे उपहार के रूप में ये सोने के बर्तन दिए थे। यह सब सुनकर उस चोर की आँखे फ़टी की फ़टी रह गयी। पुलिस ने उसे छोड़ दिया।
वह चोर काफी शर्मिंदा था क्योकि उसने उस पुजारी का विश्वास थोड़ा था। ऐसा कहा जाता है। उस दिन के बाद से उस चोर ने कभी भी चोरी नहीं की।
दोस्तों इस कहानी मैं आपको यह समझाना चाहता हूँ की आज की दुनिया में विश्वास करने लायक बहुत ही कम इंसान मिलते है लेकिन अगर आप किसी दूसरे पर विश्वास करना शुरू नहीं करेंगे तो वह आप पर विश्वास क्यों करेगा।
जिस प्रकार उस पुजारी ने एक विश्वास भरी बात करने से उस चोर की पूरी जिंदगी बदल गयी। विश्वास एक ऐसी चीज है। जो आपको दिखाई नहीं देगा।
मगर सामने वाले इंसान से आपका प्यार भरा रिस्ता जरूर जोड़ देगा।
ये कहानी आपको कैसी लगी हमे कमेंट्स करके जरूर बताये ।
