आज तुम्हें मौका मिला है |

दोस्तों समय हमेशा एक सा नहीं रहता। यह बदलता रहता है। अगर आज तुम्हे मौका मिला है, कल उसे भी मिलेगा, इसलिए अपने अच्छे समय में किसी के साथ बुरा मत करो क्योकि समय बदलेगा और कल उसका होगा। यही बात आपको अच्छे तरिके से समझाने के लिए मैं आपको एक कहानी सुनाता हूँ। 


एक बार की बात है। एक बुजुर्ग व्यक्ति सुबह – सुबह पार्क में घूमने गये। उन्होंने देखा वहाँ पर कुछ बच्चे खेल रहे थे। खेल कुछ इस तरह था। बच्चो के हाथ में कपड़े की एक गेंद थी। उस गेंद को हवा में उछाला जाता था।
जो भी बच्चा उस गेंद को पकड़ता था। वह अपने नजदीक खड़े लड़के को उस गेंद से मारता था। वह बुजुर्ग व्यक्ति बच्चो को इस खेल को खेलते हुए देख रहा था।

अचानक उन्होंने देखा – गेंद हाथ में आने से पहले ही बच्चे सोच लेते थे की हमें गेंद किसे मारनी है। अगर वह लड़का दूर भी खड़ा होता था फिर भी गेंद उसे ही मारी जाती थी।
खेल इसी तरह चल रहा था और वह बुजुर्ग व्यक्ति बच्चो को ऐसा करते हुए देख रहा था।
जब खेल ख़त्म हो गया उस बुजुर्ग व्यक्ति ने बच्चो को अपने पास बुलाया और कहा – तुम्हारे खेल और जिंदगी में कोई अंतर नहीं है।
जिस प्रकार आज तुम्हारे हाथ में गेंद है और तुम सोचते हो की यह गेंद तुम किसी को भी मार सकते हो। लेकिन कुछ ही समय बाद वक़्त बदल जाता है और यह गेंद उसे मिल जाती है। तुम अपने आप ही सोचो क्या वह तुम्हे छोड़ देगा।
अपने मजबूत समय में तुम जिस भी इंसान के साथ जैसा व्यहवार करते हो। जब उस इंसान का समय आता है।
वह इंसान भी आपके साथ वैसा ही व्यहवार करता है इसलिए जब भी तुम किसी के साथ व्यहवार करते हो वो फिर चाहे अच्छा करो या फिर बुरा करो।
कैसा भी व्यहवार करने से पहले एक बार जरूर सोच लेना की अगर ऐसा ही व्यहवार आपके साथ किया जाए तो आपको कैसा लगेगा।
दोस्तों इस कहानी से मैं आपको यही समझाना चाहता हूँ की हर इंसान का समय आता है। किसी के भी साथ बुरा करने से पहले यह जरूर सोच लेना की कल उसे भी मौका मिलेगा।
वह भी आपको नहीं छोड़ेगा। अगर आप सामने वाले से अच्छे व्यहवार की उम्मीद रखते है तो उसके लिए आपको भी सामने वाले के साथ अच्छा व्यहवार करना चाहिए। आज तुम्हें मौका मिला है

Pleas do not enter any spam link in the comment box

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म