सोच बदल देगी जिंदगी

नमस्कार दोस्तों मुझे उम्मीद है कि आप सभी अच्छे होंगे। दोस्तों हमारी सफलता में हमारी सोच और मेहनत का बहुत ही बड़ा हाथ होता है। हम अपने बारे में क्या सोचते है। ये हमारी जिंदगी में बहुत ही मायने रखता है। अगर आपको मेरी इस बात पर यकीन ना हो। तो आप एक बार अपनी सोच बदल कर देखिये। आपकी जिंदगी बदल जायेगी। ये ही बात समझाने के लिए मैं आपको एक Motivational Story सुनाता हूँ। सोच बदल देगी जिंदगी


एक छोटे से गाँव में एक लड़का रहता था। उसके घर की आर्थिक स्थिति बहुत ही कमजोर थी। क्योकि जब वह छोटा था। तब ही उसके पिता की मृत्यु हो गयी थी।
उसकी माँ घर घर जाकर बर्तन मांज कर और सिलाई करके किसी न किसी तरह अपने घर का गुजारा करती थी। वह लड़का अक्सर चुप चुपचाप ही बैठा रहता था।
एक दिन उसके अध्यापक ने उसे एक पत्र देते हुए कहा – तुम इसे अपनी माँ को दे देना। उसने घर आकर वह पत्र अपनी माँ को दे दिया।
उसकी माँ उस पत्र को पढ़कर मन ही मन मुस्कुराने लगी। बेटे ने अपनी माँ से पूछा – माँ इस पत्र में क्या लिखा है।
माँ ने मुस्कुराते हुए कहा – बेटा इसमें लिखा है की आपका बेटा कक्षा में सबसे होशियार है। इसका दिमाग सभी बच्चो से तेज है। हमारे पास ऐसे अध्यापक नहीं है।
जो आपके बच्चे को पढ़ा सके। इसलिए आप इसका एडमिशन किसी ओर स्कूल में करवा दीजिए।
यह सुनकर वह लड़का खुश हो गया। और साथ ही साथ उसका कॉन्फिडेंस बहुत ही बढ़ गया। वह मन ही मन सोचने लगा की उसके पास कुछ खाश है।
जिसके कारण वह इतना बुद्धिमान और तीव्र बुद्धि वाला है। अगले ही दिन उसकी माँ ने उसका एडमिशन दूसरे स्कूल में करवा दिया।
उस लड़के ने मन लगाकर पढाई की और एक दिन अपनी मेहनत के दम पर सिविल सर्विसेज का एग्जाम पास कर लिया।
उसकी माँ बूढी हो चुकी थी। और एक बीमारी से ग्रस्त होने के कारण। एक दिन अचानक ही उसकी मृत्यु हो गयी। उस लड़के को अपनी माँ से बहुत ही लगाव था।
वह बहुत ही रोया। तभी अचानक उसने अपनी माँ की अलमारी खोली, और उसके सामानो को देखने लगा। तभी उसकी नज़र एक पत्र पर पड़ी।
यह व्ही पत्र था जो उसकी टीचर ने उसकी माँ को देने के लिए दिया था। जब उसने उस पत्र को पढ़ा तो उसके होश उड़ गए।
उस पत्र में लिखा था की आपको ये बताते हुए हमे बहुत दुःख है। की आपका बेटा पढ़ाई – लिखाई में बहुत ही कमजोर है। यह खेल कूद में भी इतना अच्छा नहीं है।
जिस तरह से इसकी उम्र बढ़ रही है। उस तरह से इसकी बुद्धि का विकास नहीं हो रहा है। इसलिए हम इसे स्कूल से निकाल रहे है। आप इसका डमीशन किसी दूसरे स्कूल में करवा दीजिये। नहीं तो घर रहकर इसे पढ़ाइये।
मैं आपसे फिर से कहूँगा – हम अपने बारे में क्या सोचते है। ये हमारी जिंदगी में बहुत मायने रखता है। इसलिए कुछ अच्छा और positive सोचिये। सोच बदल देगी जिंदगी –
दोस्तों इस Motivational Story से मैं आपको ये समझाना चाहता हूँ। की जिस प्रकार पत्र पढ़कर उसकी माँ ने अपने बेटे की सोच बदल दी। ठीक उसी प्रकार आप भी अपनी सोच बदल सकते है।




सच्ची कहानियाँ हमारी जिंदगी को बहुत ही प्रभावित करती है। सच्ची कहानियों में संघर्ष, तजुर्बा छिपा होता है। जिनसे हमें सिखने के लिए बहुत कुछ मिलता है।
सच्ची कहानियों पर आधारित बहुत सी किताबें लिखी गयी है। मैं ऐसी ही कुछ किताबों का सुझाव नीचे दे रहा हूँ। आपको ये किताबें जरुर पढ़नी चाहिए।

Book No 1 – सन्यासी जिसने अपनी संपत्ति बेच दी


यह किताब सबसे लोकप्रिय पुस्तकों में से एक मानी जाती है। अगर आप जानना चाहते है की उस एक ‘संन्यासी ने अपनी सम्प्रति क्यों बेच दी। उसके लिए आपको यह किताब जरुर पढ़नी चाहिए।
यह उन लोगों के लिए एक आदर्श मार्गदर्शक है जो अपने जीवन में संतुलन और शांति पाने की इच्छा रखते हैं। इसे पढ़ने के बाद आपका जिंदगी जीने के प्रति नजरिया ही बदल जाएगा।

Book No 2 –  विश्व प्रसिद्ध रचना Alchemist


इस किताब में एक लड़के की कहानी के बारे में बताया गया है। जो खजाने की खोज में निकलता है।
असली खजाना क्या होता है। यह भी बताया गया है। अगर आप भी जानना चाहते है तो यह किताब जरुर पढ़िए।
नोट - यहाँ पर शेयर की गयी प्रेरक कहानी और प्रेरणादायक कहानी मेरी मूल रचना नहीं है। मैंने इसे पहले पढ़ा या सुना है और मैं कुछ संशोधनों के साथ इसका हिंदी संस्करण उपलब्ध करा रहा हूं। मैं मुश्किल समय के माध्यम से लोगों को और अधिक आसानी से प्राप्त करने में मदद करना चाहता हूं। धन्यवाद

3 टिप्पणियाँ

Pleas do not enter any spam link in the comment box

  1. ये कहानी बहुत अच्छी लगी और वो बुक सन्यासी जिसने अपनी सारी सम्पत्ति बेंच दी भी मैंने मंगवाई जो बहुत ही अच्छी है ।

    जवाब देंहटाएं
  2. ऐसी जानकारीया उपलब्ध कराने के लिए धन्यवाद ।

    जवाब देंहटाएं
और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म