कभी तो सोच के देखो। (A Motivational story )

Hello दोस्तों मुझे उम्मीद है कि आप सभी अच्छे होंगे। दोस्तों आपने एक कहावत तो सुनी ही होगी। दूर के ढ़ोल सुहावने। हम अक्सर सोचते है की हमारे दोस्तों या फिर हमारे पड़ोसी की जिंदगी हमसे अच्छी है। पर लेकिन क्या आपका ऐसा सोचना सही है। इसी बात को समझाने के लिए मैं आपको एक Motivational Story सुनाता हूँ। कभी तो सोच के देखो।
एक व्यक्ति का घर शहर से दूर एक छोटे से गाँव में था। उसके घर में किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं थी। लेकिन फिर भी वो खुश नहीं रहता था।
उसे लगता था की शहर की जिंदगी अच्छी है। इसलिए एक दिन उसने गाँव के घर को बेचकर शहर में घर लेने का फैसला किया। अगले ही दिन उसने शहर से अपने दोस्तों को बुलाया। जो रियल स्टेट में काम करता था।
उसने अपने दोस्त से कहा – तुम मेरा ये गाँव का घर बिकवा दो, और मुझे शहर में एक अच्छा सा घर दिलवा दो। उसके दोस्त ने घर को देखा और कहा – तुम्हारा घर इतना सुन्दर है।
तुम इसे क्यों बेचना चाहते हो। अगर तुम्हे पैसों की जरुरत है तो मैं तुम्हे कुछ पैसे से सकता हूँ। उस व्यक्ति ने कहा – नहीं नहीं मुझे पैसों की जरुरत नहीं है।
मैं इस घर को इसलिए बेचना चाहता हूँ। क्योकि ये घर गाँव से बहुत दूर है। यहां पर शहर की तरह पक्की सड़के भी नहीं है। यहाँ के रास्ते बहुत ही ऊबड़ खाबड़ है।
यहाँ पर बहुत सारे पेड़ पौधे है। जब हवा चलती है तो पुरे घर में पत्ते फैल जाते है। ये गाँव पहाड़ो से घिरा हुआ है। अब तुम ही बताओ मैं शहर क्यों न जाऊ।
उसके दोस्त ने कहा – ठीक है। अगर तूने शहर जाने का सोच ही लिया है। तो में जल्दी ही तुम्हारे इस घर को बिकवा दूँगा। अगले ही दिन सुबह के समय वह व्यक्ति अखबार पढ़ रहा था। उसने अखबार में एक घर का विज्ञापन देखा। विज्ञापन में लिखा था।
शहर की भीड़ भाड़ से दूर, पहाड़ियों से घिरा हुआ, हरियाली से भरा हुआ, ताजी हवा युक्त एक सूंदर घर में बसाये अपने सपनो का घर। घर खरीदने के लिए निचे दिए गए नंबर पर संपर्क करे। उस व्यक्ति को विज्ञापन देखते ही घर पसंद आ गया। उसने उस घर को खरीदने का मन बनाया।
उसने जब उस नंबर पर फोन किया तो वो हैरान रह गया। क्योकि ये विज्ञापन उसी के घर का था। यह जानकार वह ख़ुशी से झूम उठा। उसने अपने दोस्त को फोन लगाया और कहा – मैं तो पहले से ही अपने पसंद के घर में रह रहा हूँ। इसलिए तुम मेरा घर किसी को मत बेचना। में यही रहुँगा ।
दोस्तों इस Motivational Story से मैं आपको ये समझाना चाहता हूँ। की अधिकतर लोगों को अपने जीवन से शिकायत होती है। वे सोचते है की उनके जीवन में दुःख ही दुःख भरे पड़े है।
ऐसे लोगों को दूसरे लोगों की जिंदगी बहुत ही अच्छी लगती है। लेकिन आप ऐसा कभी भी मत करना। कुछ भी करने से पहले एक बार अपनी जिंदगी को दोस्तो की नजरों से जरूर देखना।
अगर आपने कभी भी अपनी जिंदगी को दूसरों की नजरों से देखा तो आप पाएंगे की आपकी जिंदगी दूसरों से बहुत ही अच्छी है। (कभी तो सोच के देखो।
-------
किताबें पढ़ने से हमें बहुत से फायदे मिलते है। ऐसा कहा जाता है की एक अच्छी किताब १००० दोस्तों के बराबर होती है। यह बात इसलिए सच है की कोई भी इंसान किसी भी किताब को लिखते समय उसमें अपनी जिंदगी का पूरा तजुर्बा लिखता है।
इस बात को अगर हम सीधे शब्दों में कहें तो हम यह भी कह सकते है की किताबों को पढ़ने से आपको कम समय में और कम खर्च में बहुत सा ज्ञान प्राप्त हो सकता है।
मैंने नीचे कुछ अच्छी किताबों का सुझाव दिया है। अगर आपने ये किताबें नहीं पढ़ी तो पढ़िए। ये किताबें आपको सफल होने में आपकी मदद करेगी।

Book No 1 – सबसे मुश्किल काम सबसे पहले

 Click here

हम अक्सर किसी भी काम को न करने के बहाने बनाते रहते है। यह किताब ऐसे 21 तरीके बताती हैं। जिनकी मदद से हम अपने बहाने बनाने की आदत से छुटकारा पा सकते है और ज़्यादा से ज़्यादा काम कर सकते हैं।
आज के समय में हम लोग टेक्नोलॉजी के जाल में फंस गए है। इसमें टेक्नोलाजी को अपने समय पर हावी न होने देने जैसी कई नई जानकारियाँ दी गई हैं। अगर आपकी भी कोई ऐसी समस्या है तो आप इस किताब को जरुर पढ़िए।

Book No 2 – सफल लोगों की 7 आदतें

 Click here

हर इंसान जानना चाहता है की कामयाब लोग कामयाब कैसे बनें। उनकी सफलता का राज क्या है। इस किताब में कामयाब लोगों की ७ आदतों के बारे में बताया गया है। इन आदतों को अपनाकर कोई भी सफल बन सकता है।
आप इस किताब की मदद से इन आदतों के बारे में जान सकते है। और इन्हें अपनाकर अपने जीवन में सफलता भी हासिल कर सकते है।

Book No 3 – Rich Dad Poor Dad

 Click here

यह सबसे लोक्रपिय और सबसे ज्यादा बिकने वाली किताब है। इस किताब में बताया गया है की पैसे की सच्चाई क्या है और अमीर कैसे बना जाता है। लेखक के अनुसार दौलतमंद बनने का एक ही रास्ता है।
वह नौकरी करना नहीं है, बल्‍कि व्यवसाय या निवेश करना है। आपको अपनी जिंदगी में इस किताब को जरुर पढ़ना चाहिए। 
हिंदी कहानी पढ़ने से हमारा दिमाग खुलता है और सोचने लगता है। हमारा दिमाग कहानी पढ़ते समय सोचता रहता है की आगे क्या होने वाला है, यह क्यों हो रहा है। ये कहानी कितनी रोमांचक है। ऐसे ही बहुत से सवाल सोचता है।
इस तरह सोचने के कारण से हमारा दिमाग जवान है। अगर आप भी अपने दिमाग जवान रखना चाहते है तो बहुत सारी कहानियाँ पढ़िये।

2 टिप्पणियाँ

Pleas do not enter any spam link in the comment box

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म