हिमांशु और श्रेया एक दूसरे से बेपनाह मोहब्बत करते थे लेकिन एक दूसरे के माँ बाप इस शादी के लिए राज़ी नहीं थे और ये दोनों अपने परिवार को नाराज़ कर के शादी नहीं करना चाहते थे. एक दिन दोनों ने आखिरी बार मिलने का फैसला किया, दोनों खूब रोये और दोनों ने एक दूसरे से वादा किया कि अब ज़िन्दगी में दोबारा कभी नहीं मिलेंगे. हिमांशु ने अपना पर्स निकला जिसमे हिमांशु और श्रेया की एक साथ फोटो थी. हिमांशु ने उस फोटो को बीच में से काट दिया और श्रेया की तस्वीर अपने पर्स में डाल ली.
श्रेया ने रोते हुए पूछा “तुमने मेरी तस्वीर अपने पर्स में क्यों डाली है?”
हिमांशु: ताकि मेरा जब भी मन करे मैं तुम्हारी तस्वीर देखकर वो साथ बिताये लम्हे याद कर सकू.
दोनों एक दूसरे के गले मिले और अपने-अपने रास्ते चल दिए.
श्रेया के जाने के 1 महीने बाद तक हिमांशु उदास था लेकिन वो कहते है ना कि वक़्त हर ज़ख्म भर देता है. हिमांशु ने अब खुश रहना सीख लिया था और वो अब काफी खुश रहता था. वो पूरी तरह बदल चूका था. वो अपनी जॉब पर जाता था, हंसी मज़ाक और वो सब कुछ करता था जो उसने आज तक नहीं किया था.
एक दिन हिमांशु ने अपने घर पार्टी पर बुलाया. ऑफिस के दोस्तों ने पूछा कि पार्टी किस लिए है तो उसने बताया कि काफी दिन हो गए थे पार्टी किये को, बस सिलिये पार्टी है. इस पार्टी में हिमांशु ने अपनी एक बचपन की दोस्त रुचिका को भी बुलाया था. रुचिका ने पुछा कि तुम ये पार्टी किस लिए दे रहे हो तो हिमांशु ने कहा कि ऑफिस के चक्कर में अपने दोस्तों के साथ वक़्त बिताने का मौका नहीं मिलता, बस इसीलिए सोचा कि एक छोटी सी पार्टी कर लेते है.
सब ने पार्टी में बहुत मज़े किये. ड्रिंक्स, खाना और म्यूजिक वाली इस पार्टी में सबको मज़ा आया. खाना खा कर जब सब लोग जा रहे थे तो हर एक ने हिमांशु को पार्टी के लिए थैंक्स किया.
आखिरी में रुचिका और हिमांशु रह गए. जाते वक़्त रुचिका ने हिमांशु को गले लगाया और कहा “हिमांशु…मैं खुश हूँ कि श्रेया के जाने के बाद अब तुम खुश रहना सीख गए हो, हमेशा ऐसे ही खुश रहा करो…
रुचिका के जाने के बाद हिमांशु ने दरवाज़ा बंद किया और और अपने पर्स में से श्रेया की तस्वीर निकाली और श्रेया को देखते हुए कहा “हैप्पी बर्थडे श्रेया, I Love You, तुम जहाँ भी रहो भगवान तुम्हे हमेशा खुश रखे”
शायद श्रेया भी इस दिन हिमांशु के साथ बिताये वो पल याद करती होगी जब हिमांशु श्रेया के बर्थडे पर उसे उसके पसंदीदा रेस्टोरेंट लेकर जाता था दोनों कैसे एक साथ पूरा दिन बिताते थे.
----------
----------
ये थी मेरे दोस्त हिमांशु की एक प्यारी सी Love story बहरहाल, हिमांशु आज भी श्रेया को प्यार करता है लेकिन उसे नहीं पता कि श्रेया कहाँ है और कैसी है. शायद ज़िन्दगी के किसी मोड़ पर दोनों एक दूसरे को मिले और सोचता हूँ कि तब दोनों कैसे रियेक्ट करेंगे.


I liked
जवाब देंहटाएं👌👍
जवाब देंहटाएं