दोस्तों जिन लोगों के पास धैर्य नहीं होता। ऐसे लोग अच्छे और बड़े मौकों को अपने हाथ से गवा देते है। एक अच्छी और बड़ी सफलता के लिए आपके पास धैर्य होना बहुत ही जरुरी है। ये ही बात आपको अच्छे तरिके से समझाने के लिए मैं आपको एक Story सुनाता हूँ।

एक धनवान राजा था। जब भी वह मंदिर जाता था। उस मंदिर के बाहर उसे दो भिकारी मिलते थे। राजा को देखकर उनमे एक भिखारी कहता था।
हे भगवान तुमने इस राजा को बहुत कुछ दिया है। मुझे भी दे दे। दुसरा भिखारी कहता था – हे राजन, भगवान ने तुझे बहुत कुछ दिया है। मुझे भी कुछ दे दे।
एक दिन दोनों भिखारी आपस में बाते करने लगे। भगवान से माँगने वाला बोला – तुझे भगवान से माँगना चाहिए। भगवान सब की सुनता है।
सब को देता है। राजा से माँगने वाला बोला – चुप कर बेवकूफ। इतने सालो से भगवान ने नहीं सुनी। जो भी सामने दिखे उस से माँगो।
एक दिन राजा ने अपने मंत्री को बुलाया और उससे कहा – मंदिर के बाहर बैठे भिखारियों में से एक भगवान से माँगता है।
भगवान उसकी जरूर सुनेगा लेकिन दुसरा भिखारी मुझसे माँगता है। तुम एक काम करो।
एक बड़े बर्तन में खीर भरकर उसमे सोने के सिक्के दाल दो और उस भिखारी को दे दो।
मंत्री ने ऐसा ही किया। खीर मिलते ही वह भिखारी मजे से उसे खाने लगा। खीर खाते खाते वह दूसरे भिखारी को चिढ़ाने लगा।
बड़ा आया भगवान से माँगने वाला, माँगते – माँगते पूरी जिंदगी गुजर गयी। भगवान् ने तुझे क्या दिया। राजा से माँगने पर मुझे खीर मिली।
बड़ा बर्तन होने की वजय से खीर ज्यादा थी। जब उसका पेट भर गया तो उसने खीर का बर्तन दूसरे भिखारी को देते हुए कहा – ले मेरा पेट भर गया। अब बचा हुआ तू खा ले।
अगले दिन राजा फिर से मंदिर गया। राजा ने देखा, भगवान से माँगने वाला भिखारी गायब था लेकिन राजा से माँगने वाला भिखारी अभी भी वही बैठा था। राजा ने चौंकते हुए उससे पूछा – क्या तुम्हे खीर का बर्तन नहीं मिला।
भिखारी बोला – महाराज मिला था। खीर बहुत ही स्वादिष्ट थी। मैंने पेट भरकर खायी। राजा ने पूछा – फिर क्या हुआ।
भिखारी बोला – महाराज खीर ज्यादा थी। मैंने बची हुई खीर यहाँ बैठे हुए भिखारी को दे दी। वह बेवकूफ हमेशा ही कहता रहता था। भगवान देगा – भगवान देगा।
राजा ने मुस्कुराते हुए कहा – बेवकूफ वह नहीं तुम हो। भगवान ने उसकी सुन भी ली और उसे दी भी दिया।

दोस्तों इस Story से मैं आपको ये समझाना चाहता हूँ की अच्छे और बड़े मौके मिलने में समय लगता है इसलिए धैर्य रखो।
बड़े मौके, बड़ी सफलता दे सकते है। यह सब आपको सिर्फ और सिर्फ धैर्य से ही मिल सकता है।